पंचायती राज पदाधिकारी के स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, महिला जख्मी

शेखपुरा। न्यूज़ ब्यूरो
पंचायती राज पदाधिकारी सुषमा कुमारी के स्कार्पियो ने एक महिला को टक्कर मार दी जिससे महिला जख्मी हो गई।
महिला अब्दुल बाकी की पत्नी रुखसाना जिला मुख्यालय के तेज रफ्तार वाहन के चपेट में आ गई और जख्मी हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार महिला समाहरणालय के सामने एक मॉल में खरीदारी कर निकल रही थी तभी तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और वह जख्मी हो गयी।
घायल महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया।
उधर इस संबंध में पंचायती राज पदाधिकारी सुषमा कुमारी ने बताया कि गाड़ी के हॉर्न देने के बाद भी महिला किनारे नहीं हटती जिसकी वजह से वह इसकी चपेट में आ गयी और उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए घायल महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया।
Share on:
WhatsAppadd a comment
stay connected
- Advertisement -
ताज़ा ख़बर
- Advertisement -